चीन टेक कंपनी Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन होगा | हाल ही में 3c डेटाबेस पर देखा गया है | यहां इस फोन का मॉडल नंबर 2505APX7BCऔर 2505APX7BG दिखाई दे रहा है | इसमें पहला मॉडल चीन के लिए है | जबकि दूसरा मॉडल Xiaomi Mix Flip 2 को ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है | इस सर्टिफिकेशन में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आयी , लेकिन यह जरूर बताया गया है कि Xiaomi Mix Flip 2 में MDY-15-EQ पावर ब्रेक दिया गया है जो की 67 watt का वाइड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है |
यह भी पढ़े : – 2025 Honda H’ness CB350 : हौंडा की नयी बीके भारत में बढ़िया लुक के साथ होगी लॉन्च

Xiaomi Mix Flip 2 को लेकर क्या किया गया था दावा ?
फरवरी 2025 में एक टिप्सर ने Xiaomi के नए फ्लैगशिप के लिए फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन को लीक की थी , कहा गया था कि Xiaomi Mix Flip 2 में स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर होगा | साथ ही कंपनी इसके कर्वेड डिस्प्ले में भी कुछ बड़े बदलाव ला सकती है | इस डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी जा सकती है , जिसे वाटर रेसिस्टेंट बनाएगी | इसके अलावा इसमें 5050 mAh की बैटरी और 50 w का फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सभी सपोर्ट मिल सकता है |
Xiaomi Mix Flip 2 OLED डिस्प्ले के साथ 120 Hz रिफ्रेश रेट
कैमरे की बात करें तो मिक्स फ्लिप 2 में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है , जिसमें वह OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा | अन्य खास फीचर्स में 6.85 इंच का LTPO फोल्डेबल OLED डिस्प्ले शामिल होगा | जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा |
इसमें एनएफसी सपोर्ट स्लिम 7.6 MM बॉडी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा | हालांकि , Xiaomi ने अभी तक नेक्स्ट फ्लिप 2 की लॉन्च डेट की ऑफिसियल घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि यह 2025 की दूसरी तिमाही में बाजार में पेश किया जाएगा |
Oneplus 13T इस महीने होगा लॉन्च , डिजाईन Iphone 16 जैसा हो सकता है , जानिये यहाँ से पूरी जानकारी

Xiaomi Fold को लेकर आयी थी यह रिपोर्ट
फोल्ड को लेकर पहले आई थी रिपोर्ट जिसमें पिछले साल Xiaomi ने फोल्ड और फ्लिप को मार्केट में उतारा था | रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोल्ड को हमने फिलहाल चीन मार्केट तक ही सिमित रखने के लिए प्लान बना रही है | जबकि फ्लिप के साथ ऐसा नहीं है , नए वेरिएंट्स के साथ फोन को ग्लोबल मार्केट में लाने पर भी विचार किया जा सकता है |
हाल ही में , Xiaomi की तरफ से 15 सीरीज को मार्केट में उतारा गया है | फोल्ड के बेस वेरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपए से शुरू होती है | यह फोन टोटल चार कलर वेरिएंट में आता है | अब यह देखना होगा कि नहीं सीरीज को लेकर कंपनी का क्या प्लान बनती है | और साथ ही इन्हें कब लाया जा सकता है यानी कि लॉन्च डेट कब होगी |