नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने अपने UPI के नियमों में बदलाव किया है | अब नया नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे NPCI के अनुसार भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुरक्षा के साथ-साथ स्पीड में सुधार लाने के लिए नई दिशानिर्देश लागू किए जाएंगे | अगर आप Google Pay , Paytm , Phone Pay अन्य कोई प्लेटफार्म चलते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है | आइये इन नए लागू होने वाले नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी जानते हैं |

Infinix Smart 10 भारत में 5000mAh और 8MP कैमरा के साथ लॉन्च , किंमत सुर फीचर्स की जानकारी जाने
UPI नियमों में क्या होगे बदलाव
- UPI यूजर अपने लिंक किए गए बैंक अकाउंट को एक दिन में 25 बार से ज्यादा नहीं देख पाएंगे |
- UPI यूजर्स दिन में सिर्फ 50 बार तक ही अपना बैलेंस चेक कर पाएंगे |
- पेमेंट ट्रैकिंग के मामले में किसी ट्रांजैक्शन स्टेटस को सिर्फ तीन बार ही चेक कर पाएंगे |
- वहीं , हर प्रयास के बीच 90 सेकंड का अंतर होना चाहिए |
- सिस्टम में क्राउड काम करने के लिए ऑटो पे ट्रांजैक्शन को सही समय स्लॉट के साथ मैच किया जाएगा |

आपकी जानकारी के लिए बता दे की NPCI द्वारा यह बदलाव अप्रैल और मई 2025 के बीच हुई देर और ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतों में बढ़ोतरी के बाद किया गया है | NPCI ने कहा है कि यह यूजर्स के जरिए बार-बार बैलेंस चेक करने और बार-बार स्टेटस ट्रैकिंग करने के चलते सिस्टम स्लो हो रहा था | अब नए बदलाव और नियमों के साथ ट्रांजैक्शन तेज होंगे और डेली उपयोग पर कोई असर नहीं पड़ेगा |
UPI Apps पर ध्यान देने वाली बाते
ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है | यह बदलाव यूजर्स के यूपीआई एप्स के जरिए अपने आप लागू हो जाएंगे | आपको बस इन नई लिमिट को ध्यान में रखना है | ताकि आपको जरूरी ट्रांजैक्शन में किसी भी तरह की रुकावट ना आए | अब ऑटो पे टाइमिंग नए स्लॉट के अनुसार हो सकती है | ऑटोमेटिक यूपीआई कलेक्शन पर निर्भर रहने वाले व्यापारियों को नए समय के साथ तालमेल बिठाना पड़ सकता है | अधिकतर यूजर्स के लिए चाहे मोबाइल के रिचार्ज के लिए पेमेंट कर रहे हो या सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर रहे हैं सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा |

हालांकि ,UPI पेमेंट लिमिट में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है | ट्रांजैक्शन लिमिट अभी भी वही है | आमतौर पर यूजर्स प्रति ट्रांजेक्शन 1,00,000 रुपए तक और हेल्थ सर्विस या एजुकेशन जैसी कुछ केटेगरी के लिए 5,00,000 रुपए तक कर सकते हैं |
यह भी पढ़े : – Realme 15 Pro 5G होगा भारत में लॉन्च , 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलेगा